PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल

MP Sukhjinder Randhawa Raises Questions Over Failed Law and Order in Punjab

कहा- गैंगस्टर आतंक, टारगेट किलिंग, और नार्को-टेरर पर केंद्र व राज्य एजेंसियां नाकाम,

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में बॉर्डर से ड्रोन के जरिए हो बड़े पैमाने पर रही ड्रग्स, हथियारों की तस्करी को लेकर केंद्र में भाजपा की सरकार और पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीन पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते राज्य में आज भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

.

कनाडा, यूरोप, अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर पंजाब में टारगेट किलिंग, उगाही, अपहरण और डकैती का एक समानांतर आपराधिक तंत्र चला रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ियों, सरपंचों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख नागरिकों की 2025 के अंत से 2026 की शुरुआत तक 21 से अधिक टारगेट किलिंग सामने आई हैं, जिनमें से अधिकांश सीमावर्ती जिलों में हुई हैं। इन हाई-प्रोफाइल हत्याओं ने सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब पुलिस की गंभीर विफलता को उजागर कर दिया है।

.

पंजाब पुलिस भी पिछले कई वर्षों से एक एड-हॉक डीजीपी के अधीन काम कर रही है। रंधावा ने इस गंभीर सिथति में केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पूछा कि जब 2025 में 272 ड्रोन बरामद हो चुके हैं (औसतन हर महीने लगभग 24 ड्रोन) और आज भी अमृतसर व तरनतारन में हर सप्ताह ड्रोन गिर रहे हैं, तो केंद्र सरकार बीएसएफ को अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम और अतिरिक्त बल क्यों नहीं दे रही है?

.

जब ड्रोन तस्करी के मामले 2021 में 3 से बढ़कर 2024 में 179 हो गए हैं, तो केंद्र सरकार पंजाब सीमा को राष्ट्रीय सुरक्षा आपात स्थिति के रूप में क्यों नहीं ले रही? पाकिस्तान में बैठे हैंडलर और विदेशों में बैठे गैंगस्टर जो पंजाब में हत्याओं और उगाही को संचालित कर रहे हैं, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? वहीं जब कबड्डी खिलाड़ी, सरपंच और व्यापारी दिनदहाड़े या शादी समारोहों में मारे जा रहे हैं, तो पुलिस कानून-व्यवस्था ठीक होने का दावा कैसे कर सकती है?

.

पंजाब इस समय एनडीपीएस मामलों में देश में सबसे आगे है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत 61 विदेशी गैंगस्टर अभी भी सक्रिय हैं, जो सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से करोड़ों रुपये की उगाही चला रहे हैं। आज किसान, व्यापारी और यहां तक कि चुने हुए सरपंच भी भय के माहौल में जी रहे हैं। पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के छह जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का से होकर गुजरती है।

.

अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिले, जिनमें श्री मुक्तसर साहिब और मोगा भी शामिल हैं, सबसे अधिक प्रभावित हैं। सांसद ने आगे सरकार की पोल खोलते हुए जिला-वार स्थिति, हाल की प्रमुख हत्याओं और व्यवस्था की विफलताओं के स्पष्ट तथ्य आपके सामने रखे। बताया कि अमृतसर में ड्रोन से ड्रग्स और हथियार गिराए जा रहे हैं, डोनी बाल और हैप्पी जट्ट गैंग से जुड़े मॉड्यूल सक्रिय हैं। उगाही और टारगेट किलिंग के मामले बढ़ रहे हैं।

.

तरनतारन में गैंगस्टर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मियांपुर, हरिके और नौशेरा पन्नुआ जैसे क्षेत्रों में लखबीर लांडा हरिके, सत्ता नौशेरा, प्रभ दासूवाल और अमृत बठ मॉड्यूल सक्रिय हैं। पुलिस थानों पर आरपीजी हमले और खेमकरण व वां जैसे सीमावर्ती गांवों में ड्रोन बरामदगी की कई घटनाएं सामने आई हैं। फिरोजपुर और फाजिल्का में ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार बरामद होने की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय व्यापारियों को उगाही के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

.

गुरदासपुर (बटाला सहित): हैरी चट्ठा, जग्गू भगवानपुरिया और पवित्तर चौरा गैंग से जुड़े मॉड्यूल सक्रिय हैं। ग्रेनेड हमले और हथियार तस्करी के मामले सामने आए हैं। पठानकोट में हथियारों की घुसपैठ और सीमावर्ती अपराधों की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं श्री मुक्तसर साहिब और मोगा में सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ये जिले ड्रग्स वितरण के महत्वपूर्ण केंद्र बनते जा रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पावर Stock’s

उन्होंने 2025 से अबत क हुई हाई-प्रोफाइल हत्याओं का जिक्र भी प्रमुखता करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया*, कबड्डी प्रमोटर, को 15 दिसंबर 2025 को मोहाली में एक टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली। तेजपाल सिंह (26), राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी, को 31 अक्टूबर 2025 को जगराओं (लुधियाना) में गोली मार दी गई।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण?

गुरविंदर सिंह, कबड्डी खिलाड़ी, की नवंबर 2025 में समराला (लुधियाना) में हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली। गगनदीप सिंह, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और बाउंसर, को 5 जनवरी 2026 को जगराओं में गोली मार दी गई। इतना ही नहीं आप पार्टी के सरपंच (वल्टोहा) जरमल सिंह को 4 जनवरी 2026 को अमृतसर-अटारी रोड पर वेरका में एक शादी समारोह के दौरान गोली मार दी। कांग्रेस कार्यकर्ता उमरसीर को 3 जनवरी 2026 को मोगा के भिंदर कलां गांव में गोली मारदी गई।

यह भी पढ़ें : जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा,

आप सरपंच (थाथियां महंता, तरनतारन) हरबिंदर सिंह उर्फ हैप्पी संधू, की फरवरी 2026 में एक शादी समारोह में हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी लखबीर लांडा हरिके गैंग ने ली। इसी कड़ी में कुर्ता पायजामा किंग के नाम से जाने जाते संजय वर्मा को 7 जुलाई 2025 को अबोहर में उनके शोरूम के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वरिष्ठ RSS कार्यकर्ता बलदेव राज अरोड़ा के पुत्र नवीन अरोड़ा (32) को 15 नवंबर 2025 को फिरोजपुर में गोली मार दी गई।

यह भी पढ़ें : सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त,

उन्होंने केंद्र में भाजपा की सरकार और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पाकिस्तान और विदेशों में बैठे गैंगस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले और पंजाब में अपराधों का संचालन करने वालों के खिलाफ आधुनिक तकनीक से संयुक्त कार्रवाई करने और जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि पंजाब के लोग अमन शांति के साथ बिना भय का जीवन जी सकें।

Latest News