PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर पुलिस के ASI ने की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर खींचा, युवकों से की मारपीट,

Jalandhar bhargo camp Police Assault Case ASI Beats Woman and Youth Video Viral

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते भार्गव कैंप से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस पर ही महिला ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ASI ने उनके साथ मारपीट की व कान पकड़कर उसको खिंचा व बेटे के साथ भी मारपीट की गई। इस पुरे घटनाक्रम की CCTV फुटेज भी सामने आई है।

.

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप इलाके की पुलिस एक घर पर आज यानि शुक्रवार की सुबह रेड करने गई थी। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही ASI द्वारा कथित तोर पर मारपीट की जा रही है। घटना के दौरान युवकों ने कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। वहीं महिला द्वारा अपने बच्चों का बचाव करने की कोशिश करते हुए पुलिस से गुहार भी लगाई गई, लेकिन पुलिस कर्मी पिटाई करने से नहीं रूका।

.

.

जिसके बाद उक्त ASI ने उस समय हदें पार कर दी, जब बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक महिला को बालों की खींचकर सड़क पर ले आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ममता ने कहा कि उसे बेटे सोए हुए थे। इस दौरान ASI उनके घर आ गया और जब महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो ASI ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा। दरअसल, घरेलू विवाद को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। 

.

.

ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष अपनी बच्ची को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मामले को लेकर थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी। महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही।

.

यह भी पढ़ें : 4Kg हेरोइन सहित आप पार्टी के सरपंच को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

.

वहीं आज फिर से पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है। बेटे की शादी को 6 साल हो गए है। महिला ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से कह रही थी कि वह बेटे को लेकर खुद थाने आ रही है, लेकिन ASI ने एक नहीं सुनी। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस से अपील की कि वह खुद बेटे को लेकर थाने आ रहे है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी ने उस पर भी थप्पड़ जड़े। इस मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला।