PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

4Kg हेरोइन सहित आप पार्टी के सरपंच को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

aap party sarpanch Lovepreet Singh arrested with 4kg heroin seized amritsar

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच के साथ 2 और साथियों को पकड़ा गया है। इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों VIP नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा रहे थे। सरपंच की गिरफ्तारी का खुलासा होते ही उसके AAP नेताओं के साथ फोटो वायरल होने शुरू हो गए। जिनमें अमृतसर के एक हलका इंचार्ज से लेकर स्टेट व नेशनल लेवल के नेता शामिल हैं।

.

.

हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन फोटो वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि सरपंच AAP के हलका इंचार्ज का करीबी है। जो कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। पुलिस की तरफ से भी इस मामले में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। इस वजह से AAP नेताओं के चेहरे नहीं दिखाए जा रहे हैं।

.

aap party sarpanch Sarpanch Lovepreet Singh arrested with 4kg heroin seized amritsar

.

मेहता थाने के ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक वह गांव मेहता के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि कोट हिरदेराम का रहने वाला लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह व पत्ती सुंह दी वेरका का बलवंत सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं। उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। वह स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) पर आ रहे हैं। वह बुट्‌टर कलां की तरफ से आ रहे हैं। इन्हें कत्थूनंगल जाना है। अगर नाकाबंदी की जाए तो इन्हें पकड़ा जा सकता है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब का दोआबा बना सबसे ज्यादा फर्जी ट्रैवल एजेंटों का गढ़, हैरान कर देंगे आंकड़े,

.

ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक इसके बाद पुलिस की टीम ने OAT सेंटर के पास नाकाबंदी कर ली। इसके बाद वहां स्कॉर्पियो को रोका गया। पुलिस ने जांच की तो स्कॉर्पियो से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

.

यह भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का किया AGTF ने एनकाउंटर, आरोपी पंजाब के रहने वाले,

.

Latest News