PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

सरकार की आम लोगों से अपील, ‘न डरें, न घबराएं…तेल और गैस का है पूरा भंडार, सरकार ने जारी किया ताजा अपडेट

Central government appeal to citizens India advisory

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता आयोजित की। पेट्रोलियम, विदेश और जहाजरानी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा तौर पर स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घबराहट में खरीदारी (Panic Buying) की कोई आवश्यकता नहीं है।

.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि घरेलू रिफाइनरियों में एलपीजी का उत्पादन संकट-पूर्व स्तर की तुलना में बढ़ गया है। सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है, जिसमें प्रवासी श्रमिकों और सामुदायिक रसोई को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 7,500 से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए हैं। प्रमुख शहरों में वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है।

.

.

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 3,400 छापे मारे गए और 642 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 33 राज्यों ने जिला स्तरीय निगरानी समितियों का गठन कर दिया है। सरकार ने दोहराया कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त है। खुदरा दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए जनता से आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। शिपिंग मंत्रालय ने एक बड़ी राहत भरी खबर देते हुए बताया कि एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज- ‘पाइन गैस’ और

.

 

‘जग वसंत’ सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें लगभग 92,000 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदा है, जो जल्द ही न्यू मैंगलोर और कांडला बंदरगाह पहुंचेगा। वर्तमान में फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24×7 उनकी निगरानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक 4,02,000 भारतीय यात्री क्षेत्र से सुरक्षित लौट चुके हैं।

.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने मानी अमेरिका से वार्ता की बात, क्या कहा?

.

हवाई यातायात की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। यूएई और कतर से गैर-अनुसूचित उड़ानें जारी हैं। आज अकेले यूएई से 85 उड़ानों की उम्मीद है। कुवैत और बहरीन के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वहां फंसे भारतीयों को सऊदी अरब के रास्ते लाया जा रहा है। इसी तरह, ईरान में मौजूद भारतीयों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सहायता दी जा रही है। विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और खाड़ी देशों के राजदूतों के साथ ऊर्जा सुरक्षा और

.

यह भी पढ़ें : लालजीत भुल्लर के बाद AAP के एक और विधायक का बढ़ा विवाद, कहा नहीं घुसने देंगे गांव में,

.

भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर गहन चर्चा की है। सरकार ने नागरिकों से ऊर्जा संरक्षण करने और एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का अनुरोध किया है। साथ ही, घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस प्रेस वार्ता ने स्पष्ट कर दिया है कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, भारत अपनी आंतरिक व्यवस्था और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह मुस्तैद है।