PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं...

डिप्स स्कूल चैन के मालिक तरविंदर सिंह राजू को पुलिस ने जाँच के बाद छोड़ा

Tarvinder Singh Raju DIPS school owner released after police investigation

PTB City न्यूज़ जालंधर / जलालाबाद : जलालाबाद से हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि डिप्स स्कूल चैन के मालिक तरविंदर सिंह राजू को फाजिल्का पुलिस ने आज यानि शुक्रवार की सुबह हिरासत में लिया था, लेकिन जाँच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं इस पुरे मामले में तरविंदर सिंह राजू के वकील मनदीप सिंह सचदेवा ने इस पुरे मामले में जानकारी देते हुए बताया की

.

.

इस मामले में हमारी और से ऑलरेडी पटीशन डाली गई है, क्योंकि इस पुरे मामले में ऑलरेडी दो बार जाँच हो चुकी है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि करोड़ों रूपये की इस प्रॉपटी को तरविंदर सिंह राजू के पिता ने खरीदी थी जिनकी सिर्फ अटॉर्नी थी लेकिन तरविंदर सिंह राजू के पिता के देहांत के बाद मेरे यानि एडवोकेट मनदीप सिंह सचदेवा की सलाह के बाद

.

.

हमने उनको खुद इन सभी प्रॉपर्टीज की अटार्नीज की रजिस्ट्रियां करने की सलाह दी थी और जब रजिस्ट्रियां हो गई तो पहले 2024 में कंप्लेंट दे दी गई। इस पुरे मामले में दो बार डीजीपी लेवल तक इन्कवारी भी चलती रही, जोकि 6 महीने चली। जिसके बाद खुद जाँच में सामने आया की इस मामले में कोई जुर्म नहीं बनता है और अब जब तीसरी बार जब कंप्लेंट हुई तो हमने हाईकोट में पटीशन डाल दी और

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के मॉडल टाउन में फाजिल्का पुलिस की छापेमारी, धोखाधड़ी मामले में स्कूल मालिक को लिया हिरासत में

.

आज जब माननीय हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस से पूछा की तरविंदर सिंह राजू को बार-बार इन्कवारी क्यों कर रह हो तो पुलिस ने आज परचा दर्ज कर इनको हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया गया। वहीं PTB News से बातचीत के दौरान तरविंदर सिंह राजू ने बताया कि वह ठीक हैं और जल्दी ही जालंधर पहुंच जायेंगे।

.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को फैलाने वालों को लेकर सरकार ने शुरू किया बड़ा एक्शन,

.

Latest News