PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के मॉडल टाउन में फाजिल्का पुलिस की छापेमारी, धोखाधड़ी मामले में स्कूल मालिक को लिया हिरासत में

Fazilka police raid Jalandhar Model Town DIPS school owner Tarvinder Raju fraud case

PTB City न्यूज़ जालंधर / जलालाबाद : जालंधर स्थित पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह फाजिल्का पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर DIPS स्कूल के मालिक तरविंदर राजू को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले (FIR) के सिलसिले में की गई है। पुलिस टीम सुबह करीब 5 बजे स्कूल मालिक के निवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ फाजिल्का ले गई।

.

.

इस ऑपरेशन की जानकारी स्थानीय जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई फाजिल्का जिले के जलालाबाद में दर्ज एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक तरविंदर के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।

.

.

इसी मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी या हिरासत की यह कार्रवाई की है। नियमों के अनुसार, एक जिले की पुलिस जब दूसरे जिले में कार्रवाई करती है, तो उसे स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। इस मामले में भी फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को रेड से पहले ही सूचित कर दिया था।

.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को फैलाने वालों को लेकर सरकार ने शुरू किया बड़ा एक्शन,

.

फिलहाल पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है कि ठगी का यह मामला कितने लाख या करोड़ रुपये का है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि धोखाधड़ी किसी जमीन के सौदे को लेकर हुई है या स्कूल के बिजनेस से जुड़ी किसी डील को लेकर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के SHO पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, Audio Viral

.

न्यूज़ अपडेट :

वहीं इस पुरे मामले में जलालाबाद से हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि डिप्स स्कूल चैन के मालिक तरविंदर सिंह राजू को फाजिल्का पुलिस ने आज यानि शुक्रवार की सुबह हिरासत में लिया था, लेकिन जाँच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं इस पुरे मामले में तरविंदर सिंह राजू के वकील मनदीप सिंह सचदेवा ने इस पुरे मामले में जानकारी देते हुए बताया की इस मामले में हमारी और से ऑलरेडी पटीशन डाली गई है, क्योंकि इस पुरे मामले में ऑलरेडी दो बार जाँच हो चुकी है।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि करोड़ों रूपये की इस प्रॉपटी को तरविंदर सिंह राजू के पिता ने खरीदी थी जिनकी सिर्फ अटॉर्नी थी लेकिन तरविंदर सिंह राजू के पिता के देहांत के बाद मेरे यानि एडवोकेट मनदीप सिंह सचदेवा की सलाह के बाद हमने उनको खुद इन सभी प्रॉपर्टीज की अटार्नीज की रजिस्ट्रियां करने की सलाह दी थी और जब रजिस्ट्रियां हो गई तो पहले 2024 में कंप्लेंट दे दी गई।

इस पुरे मामले में दो बार डीजीपी लेवल तक इन्कवारी भी चलती रही, जोकि 6 महीने चली। जिसके बाद खुद जाँच में सामने आया की इस मामले में कोई जुर्म नहीं बनता है और अब जब तीसरी बार जब कंप्लेंट हुई तो हमने हाईकोट में पटीशन डाल दी और आज जब माननीय हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस से पूछा की तरविंदर सिंह राजू को बार-बार इन्कवारी क्यों कर रह हो तो पुलिस ने आज परचा दर्ज कर इनको हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया गया। वहीं PTB News से बातचीत के दौरान तरविंदर सिंह राजू ने बताया कि वह ठीक हैं और जल्दी ही जालंधर पहुंच जायेंगे।