PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब में 9 साल की बच्ची पर 7 कुत्तों ने किया हमला, जमीन पर गिराया, बच्ची गंभीर घायल,

fazilka girl attacked by stray dogs vijay colony injured hospitalized

PTB Sad न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का के विजय कॉलोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नौ साल की एक बच्ची पर गली में बैठे आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी, तभी रास्ते में मौजूद करीब 7 कुत्तों ने उसे घेर लिया। घटना के अनुसार, बच्ची जैसे ही गली से गुजर रही थी, कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ पड़े। डर के कारण बच्ची भागने लगी,

.

.

लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया और नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई है। दृश्य में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागती है, लेकिन कुत्ते उसे घेरकर हमला कर देते हैं।

.

.

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। घायल बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि घटना बेहद भयावह थी और बच्ची की टांग पर गहरी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत और रोष का माहौल है।

.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा में गूंजा निजी अस्पतालों और बीमा कंपनियों की लूट का मुद्दा,

.

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर कौंसिल अध्यक्ष सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही एक डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों को काफी राहत मिलेगी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में गन प्वाइंट पर फिर हुई बड़ी लूट, लुटेरे पति-पत्नी से 20 हजार की नकदी और सोना लूट हुए फरार,

.