PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सरकार ने आम जनता को दिया झटका, कई घरेलू उपभोगताओं को मिलने वाली फ्री बिजली सब्सिडी करेगी बंद,

shimla electricity subsidy removed above 126 units himachal bills will increase

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली एक पैसे सस्ती की गई, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को सुक्खू सरकार ने तगड़ा झटका दिया। प्रदेश में बिजली यूनिट्स पर दी जा रही सब्सिडी को सुक्खू सरकार ने अब बंद कर दिया है। 126 यूनिट से ऊपर खपत पर अब सरकार की तरफ से कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उधर, पिछले साल ही 300 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी खत्म कर दी गई थी।

.

.

दरअसल, ऊर्जा विभाग ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र जारी किया और कहा कि प्रति राशनकार्ड दो बिजली मीटर पर ही 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली अब दी जाएगी। ऐसे में अब लोगों को भारी भरकम बिजली बिल आना तय है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026-27 के लिए जारी की गई नई दरों में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब देना होगा।

.

.

अहम बात है कि दो से अधिक मीटर पर 125 यूनिट मुफ्त बिजली नहीं मिलेगा। 126 से 300 यूनिट की खपत पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर आएगा। इस पर पहले प्रति यूनिट सरकार 1.73 रुपये सब्सिडी देती है. यानी अब आपके बिल में भारी इजाफा होगा। वहीं, 300 यूनिट से अधिक खपत पर पहले ही सुक्खू सरकार ने बिजली सब्सिडी खत्म कर दी थी। अगर आपकी खपत 150 यूनिट है तो

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में 9 साल की बच्ची पर 7 कुत्तों ने किया हमला, जमीन पर गिराया, बच्ची गंभीर घायल,

.

फिल आप लगा सकते हैं कि आपको 1.73 पैसे सब्सिडी नहीं मिलेगी और इस हिसाब से बिल आएगा। जो कि पहले के मुकाबला दोगुना हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश बिजली नियामक आयोग ने हाल ही में प्रदेश में इस वित्त वर्ष के लिए बिजली एक पैसे सस्ती की थी और 5.89 रुपये प्रति यूनिट बिजली दर रहेगी। आपको यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में चल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : आंदोलनकारियों ने फिर दिया आखरी अल्टीमेटम, कहा-पंजाब-हिमाचल सीमा पर करेंगे चक्का जाम,

.