PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में नशे की वजह से 4 बेटों की हुई मौत, 5वां बिस्तर पर, दंपति का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, SSP ने कहा करवाई करेंगे,

kapurthala drug smugglers active near police station mothers plea

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला : पंजाब में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशीयाँ विरुद्ध अभियान के बावजूद पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते सुल्तानपुर लोधी में नशे से दंपती के 4 बेटों की मौत हो गई। जबकि 5वां बेटा भी अब इसी वजह से बिस्तर पर पड़ा है। उसे सांस लेने में भी बड़ी मुश्किल हो रही है। यहां तक कि डॉक्टर भी अब जवाब दे चुके हैं। इसे देखते हुए परिवार और मोहल्ले के लोग भड़क उठे हैं।

.

.

उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि यहां के युवाओं को बचाया जाए। पिछले कुछ सालों में यहां 20 के करीब युवकों की मौत हो चुकी है। वहीं इस पुरे मामले में संज्ञान लेते हुए जिला कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने दंपति को भरोसा दिया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर नशा बेचने और सप्लाई करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पुरे मामले में सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले में रहने वाले जोगिंदर पाल सिंह और

.

.

उनकी पत्नी मनजीत कौर खुद रविवार शाम को गांव वालों की तरफ से निकाले गए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान मनजीत कौर ने कहा- नशे की वजह से मैं अपने मिथुन और रवि सहित 4 बेटों को खो चुकी हूं। इनमें 2 शादीशुदा और 2 कुंवारे थे। अब 32 साल का 5वां बेटा सोनू भी बिस्तर पर पड़ा है। हमें डर है कि अब इसकी भी मौत हो जाएगी। इस दौरान रोती बलखती मनजीत कौर ने कहा कि जब हम बेटे सोनू को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने कहा कि उसकी नसें नहीं मिल रहीं।

.

यह भी पढ़ें : अपने बच्चे बचाओ! स्कूलों के बाद दो कॉलेजों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी,

.

उसे कोई इंजेक्शन नहीं दे सकते, सिर्फ दवाई ही दे सकते हैं। डॉक्टरों ने भी पूरे इलाज से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें हमारी मदद करनी चाहिए ताकि इसकी जान बचा सकें। इस प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा कि उसका बेटा नशे का आदी था। उसने बहुत कोशिश की लेकिन बेटा नशा नहीं छोड़ पाया। इस वजह से बहू ने ही बेटे को छोड़ दिया। जिससे उसकी जिंदगी ही बर्बाद हो गई। इस मामले में प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी बाबा नानक की नगरी है।

.

यह भी पढ़ें : बढ़ोतरी! वेरका के दूध रखरीदने की दर में, पशु चारा पर खर्च अधिक का दिया सरकार ने हवाला,

.

यहां सरेआम नशा बिकक रहा है। तस्कर मुंह ढककर बाइक पर आते हैं। फिर खुलेआम चिट्‌टे की पुड़िया बेचकर फरार हो जाते हैं। हालात यह हैं कि पुलिस थानों के करीब ही अब नशा बेचा जा रहा है। वहीं इस पुरे मामले में जानकारी देते हुए खुद जिला कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जो भी यहां नशा बेचने आते हैं, उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जो लोग नशे से पीड़ित हैं, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उनका इलाज भी कराया जाएगा।