PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बढ़ोतरी! वेरका के दूध रखरीदने की दर में, पशु चारा पर खर्च अधिक का दिया सरकार ने हवाला,

Punjab milk prices hike cow buffalo milk verka 1 april 2026

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / लुधियाना : पंजाब सरकार ने मिल्कफेड (वेरका) के तहत दूध रखरीदने की दर में बढ़ोतरी की है। सरकार ने दूध के रेट में ₹15 प्रति किलो फैट की वृद्धि की है, जो 1 अप्रैल से लागू कर कर दी गई। जिसके चलते अब दूध के सेल रेट बढ़ाने की आशंका है। हालांकि अभी सरकार ने दूध के सेल रेट पर कोई फैसला नहीं लिया है। मिल्कफेड के अनुसार, गाय के दूध का पुराना रेट लगभग ₹770–780 प्रति किलो फैट था,

.

.

जिसे बढ़ाकर ₹780–795 प्रति किलो फैट कर दिया गया है। वहीं भैंस के दूध का पुराना रेट करीब ₹810–820 प्रति किलो फैट था, जो अब बढ़कर ₹820–835 प्रति किलो फैट हो गया है। सरकार ने पिछले साल भी 10 रूपए बढ़ाए थे। सरकार का कहना है कि यह निर्णय बढ़ती लागत, पशु चारा और अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसानों को बेहतर कीमत मिल सके।

.

.

इस फैसले से राज्य के लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मिल्कफेड के अनुसार, गाय और भैंस दोनों तरह के दूध में समान रूप से बढ़ोतरी की गई है, हालांकि अंतिम भुगतान फैट प्रतिशत के आधार पर तय होता है, जिससे अलग-अलग किसानों को मिलने वाली राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वेरका द्वारा रेट बढ़ाने के बाद निजी डेयरियां भी

.

यह भी पढ़ें : राघव चड्डा की पत्नी की तुलना में कितनी है Networth कितनी? राजनितिक गलियारे में बढ़ी चर्चा,

.

अपने खरीद मूल्य बढ़ाने पर मजबूर होंगी, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को अधिक फायदा मिलेगा। इसके अलावा, इस फैसले से पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि दूध के रेट बढ़ने से हर महीने करोड़ों रुपए अतिरिक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेंगे, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, Aap पार्टी पर किया पलटवार

.

कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम डेयरी किसानों को राहत देने और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। वेरका ने किसानों से दूध के खरीद रेट बढ़ा लिए हैं। लेकिन सेर रेट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। आने वाले दिनों में वेरका खरीद रेट बढ़ने का हवाला देकर सेल रेट भी रिवाइज्ड कर सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर आम जनता पर पड़ेगा।