PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, जिला पुलिस जाँच में जुटी,

Jalandhar rural minor girl case police investigation Punjab

PTB Sad न्यूज़ जालंधर / नकोदर : जालंधर के अधीन पड़ते नकोदर के बिलगा थाना क्षेत्र के पुआदरा गांव से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां की रहने वाली 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की द्वारा एक बच्चे को जन्म देने की ख़बर से जहां पुरे गांव में चर्चा छिड़ गई है वहीं इस ख़बर के फैलते ही पुलिस प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वहीं इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए नाबालिक द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया कि

.

अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। वहीं इस पुरे मामले संबंधी जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है,

.

.

पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द की उसे लगातार शिकायत होने की बात कह रही थी। पहले उसे एक निजी डॉक्टर से दवा दिलाई गई, लेकिन कोई आराम नहीं लगा। जिसके बाद 19 अप्रैल 2026 को पेट में तेज दर्द होने पर उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी महिला डॉक्टर के पास रेफर किया गया। महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मुस्कान गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद लड़की की डिलीवरी कराई गई।

.

डिलीवरी के बाद महिला ने अपनी भतीजी से पूछताछ की, जिस पर लड़की ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। राहुल का पूरा पता अभी उसे ज्ञात नहीं है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़िता उनके भाई की छोटी बेटी है। भाई की पत्नी करीब 13 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। वहीं महिला के पिता अश्विनी कुमार की लगभग सवा साल पहले मृत्यु हो जाने के कारण पीड़िता पिछले करीब सात महीने से अपनी बुआ के पास ही रह रही थी।

.

यह भी पढ़ें : Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल,

.

वहीं थाना बिलगा के SHO गुरशरण सिंह ने जानकारी दी है कि आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं हैरानी की बात तो यह है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक लड़की ने सम्पर्क में राहुल नामक युवक कैसे आया और उसके साथ उसने किस समय और कब शरीरिक संबंध बनाये। वहीं बात यहीं ख़त्म नहीं होती अगर पिछले सात महीने से नाबालिग लड़की अपने बुआ के पास रह रही थी तो

.

यह भी पढ़ें : lenskart ने ड्रेस कोड के बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी, बिंदी-तिलक और कलावा पहनने पर लगाई थी रोक,

.

वह पहले कहां रहती थी और क्या वहां राहुल उक्त पीड़ित लड़की के सम्पर्क में था। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब अब गांव वाले व पीड़ित लड़की व उसकी बुआ के इर्द-गिर्द घूम रहें हैं। वहीं PTB News की जिला प्रशासन / पुलिस से इस पुरे सनसनीखेज मामले में उचित करवाई करने की मांग करता है ताकि पीड़िता को इंसाफ और उक्त आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो सके।