PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

nagpur spicejet flight medical emergency heart attack passenger death

PTB Big न्यूज़ नागपुर : नागपुर गोरखपुर से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 60 वर्षीय यात्री की हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक ) से मौत हो गई। इस मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया, लेकिन यात्री को बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी सुमन कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई,

.

.

वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्पाइसजेट फ्लाइट (एसजी-555) में सीट नंबर बी-6 पर यात्रा कर रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे विमान ने गोरखपुर से उड़ान भरी थी। सफर के दौरान अचानक चौधरी की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। क्रू मेंबर्स ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए पायलट ने नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

.

.

रात करीब 10 बजे विमान नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा। रनवे पर पहले से मौजूद डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को शासकीय मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इस दुखद घटना के बीच विमान में सवार अन्य 162 यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों को काफी देर तक यह नहीं बताया गया कि

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार,

.

विमान को नागपुर क्यों डायवर्ट किया गया। लैंडिंग के बाद करीब 3 घंटे तक यात्रियों को विमान के भीतर ही रखा गया। इस दौरान उन्हें पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण भूखे-प्यासे यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने विमान के भीतर ही एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संताप व्यक्त किया।

.

यह भी पढ़ें : हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेकर जारी हुआ आदेश,

.