PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR

pathankot jalandhar agents booked cyprus job scam rs 6 lac

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : Cyprus जाकर पैसा कमाने का सपना दिखाने वाले एजेंटों की धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। पठानकोट के एक युवक को Cyprus में काम दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने 6.50 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि Cyprus पहुंचने के बाद भी उसे वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया।

.

.

वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस ने जालंधर के 2 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दो व्यक्तियों ने मिलीभगत कर उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया था। इसके बदले में आरोपियों ने उससे कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।

.

.

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने राकेश को Cyprus में अपने एक साथी के पास भेज दिया। राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि Cyprus पहुंचने के बाद भी उसको वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया। वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। इस कारण विदेश में उसे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

.

पीड़ित राकेश कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने जालंधर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पठानकोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली जांच शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : Share Market में आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, जाने वजह,

.