PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी ‘सुरक्षा कवच’, विरोधियों के दावों की निकली हवा

MLA Raman Arora Once Again Receives Government Security

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (संपादक) राणा हिमाचल : जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा एक बार फिर अपने पुराने तेवर और सरकारी सुरक्षा घेरे के साथ जनता के बीच नज़र आएंगे। आज यानि शुक्रवार को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अरोड़ा की सदन से सामने आई तस्वीरों ने न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि उनके विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार भी गर्म कर दिया है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि ​पिछले कुछ समय से रमन अरोड़ा की सुरक्षा को लेकर उनके विरोधी कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। लेकिन PTB News के सूत्रों के हवाले से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, आज शाम तक विधायक रमन अरोड़ा जालंधर में अपने पुराने सुरक्षा काफिले और सरकारी जिप्सी के साथ दोबारा दिखाई देंगे। विधानसभा से आई उनकी तस्वीरों ने विरोधियों की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

.

.

वहीं ​सूत्रों का कहना है कि विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों सरकार की नीतियों पर अडिग रहना और बिना किसी विवाद के जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखना उनके पक्ष में गया है। उनकी ‘साफ-सुथरी छवि’ और सरकार के साथ बेहतरीन ‘कोऑर्डिनेशन’ की वजह से ही उन्हें एक बार फिर सरकारी सुरक्षा कवच बहाल किया गया है। इसे रमन अरोड़ा की एक बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग

.

आपको यह भी बता दें कि ​सुरक्षा बहाल होने की खबर मिलते ही जालंधर सेंट्रल में उनके परिजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि अब विधायक अरोड़ा पहले से ज्यादा सक्रिय होकर जालंधर की जनता के बीच जाएंगे और सरकार द्वारा जारी विकास कार्यों की कमान संभालेंगे।

.

यह भी पढ़ें : दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जताया दु:ख,

.

Latest News