PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

himachal Pardesh sirmour car accident fouer person death

PTB Sad न्यूज़ सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला संगड़ाह क्षेत्र में आज एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें महिला टीचर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है। घायल को संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार आज सुबह संगड़ाह की पियूलाणी-भलोना सड़क पर यह हादसा हुआ। 

.

.

इसमें महिला टीचर, उनकी बेटी समेत क्षेत्र के तीन अन्य लोग सवार थे। इनकी ग्रेंड आई10 नंबर HP79-2756 कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को सड़क पर पहुंचाया।

.

.

इसके बाद पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। इस हादसे में अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गाता गांव संगड़ाह, अराध्या (14) पुत्री देवराज, प्रियंका (14) पुत्री दीप राम निवासी गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह और सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा संगड़ाह की मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार (33) पुत्र रणसिंह निवासी गाता संगड़ाह घायल है।

.

यह भी पढ़ें : Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त

.

अमरा देवी भलोना स्कूल में टीचर है। हादसे में दो 14-14 साल की मासूम लड़कियों की भी मौत हो गई। अब तक हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया यह जा रहा है कि जिस जगह एक्सीडेंट हुआ, वहां सड़क की हालत खराब है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

यह भी पढ़ें : 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल,

.

Latest News