PTB News

Latest news
ED के एक्शन से ही बचेगी पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई, नहीं तो AAP पार्टी डालती रहेगी डाका, स... कल होगी Vijay Thalapathy की नए CM पद पर ताजपोशी AAP कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बने CM व 5 मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन, मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौर... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन, एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय... जालंधर BJP नेताओं ने घेरा CP ऑफिस, CM के खिलाफ दी शिकायत

कल होगी Vijay Thalapathy की नए CM पद पर ताजपोशी

Vijay Thalapathy take oath as CM Tamil Nadu at tomorrow

PTB Big Political न्यूज़ चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा भारी सस्पेंस अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। ‘Vijay Thalapathy’ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने राज्य में सरकार बनाने का मजबूत और आधिकारिक दावा पेश कर दिया है। शनिवार को विजय ने चौथी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में अहम मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन वाला पत्र उन्हें सौंपा।

.

राजभवन से जुड़े सूत्रों की मानें तो रविवार को ही थलापति विजय “Vijay Thalapathy” मुख्यमंत्री पद की भव्य शपथ ले सकते हैं और इसी के साथ राज्य की सियासत में एक नए युग का आगाज हो जाएगा। आपको बता दें कि 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। चुनावी नतीजों में टीवीके ने 107 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन बहुमत से 11 कदम दूर रह गई थी।

.

.

अब विजय “Vijay Thalapathy” ने कांग्रेस (5 विधायक), वामपंथी दलों CPI और CPI-M (2-2 विधायक), VCK (2 विधायक) और IUML (2 विधायक) का अहम समर्थन हासिल कर लिया है। इस तरह उनका कुनबा अब 120 विधायकों का हो गया है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर गया है। गौरतलब है कि 4 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद से ही राज्य में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी था।

.

कांग्रेस का साथ मिलने के बाद विजय “Vijay Thalapathy” 6 मई को पहली बार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन तब राज्यपाल उनके बहुमत के दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद बैठकों, गठजोड़ और मुलाकातों का लंबा दौर चला। आखिरकार शनिवार को विजय “Vijay Thalapathy” अपने तमाम सहयोगी दलों के दिग्गज नेताओं के साथ चौथी बार राजभवन पहुंचे और विधायकों के समर्थन की पक्की लिस्ट राज्यपाल के हाथों में सौंप दी। 

.

यह भी पढ़ें : शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़,

.

शनिवार को VCK और IUML जैसे अहम दलों के अंतिम समय में साथ आने से विजय सरकार बनने की राह में आ रहे सभी कांटे पूरी तरह साफ हो गए। शुरुआत में सिर्फ 112 विधायकों का समर्थन रखने वाले विजय ने अब 120 विधायकों की एक मजबूत फौज अपने साथ खड़ी कर ली है। अब बस इंतजार रविवार के उस ऐतिहासिक पल का है, जब थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके समर्थकों में भारी उत्साह है और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

.

.

Latest News