PTB News

Latest news
हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल CM Thalapathy को मिली फ्लोर टेस्ट में Vijay, 144 विधायकों का मिला समर्थन, PM मोदी ने की खुद से शुरुआत! काफिले में की 50% कटौती, NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच पंजाब के अमृतसर का पूर्व फौजी निकला साइको सीरियल किलर, 26 घंटे में कर डाले तीन कत्ल CM बनते ही एक्शन मोड में दिखे CM Joseph Vijay Thalapathy, जनता के लिए लिया बड़ा फैसला, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल,

CM Thalapathy को मिली फ्लोर टेस्ट में Vijay, 144 विधायकों का मिला समर्थन,

Floor test continues in the Tamil Nadu Assembly CM Vijay support from dmk aiadmk

PTB Big Political न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु विधानसभा में आज यानि बुधवार को विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार के बहुमत हासिल कर लिया है। आज यानि बुधवार को फ्लोर टेस्ट के दौरान कई विपक्षी और सहयोगी दलों ने खुलकर TVK सरकार को समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन करने की घोषणा की। वहीं CPIM ने भी सदन में TVK सरकार के पक्ष में खड़े होने की बात कही।

.

CPI ने भी TVK सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा VCK ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि समर्थन के साथ VCK ने सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग भी रखी। पार्टी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक की तर्ज पर तमिलनाडु में अंधविश्वास के खिलाफ कानून लाने की अपील की। VCK विधायक वन्नी अरसु ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है और विश्वास व्यक्त किया है कि

.

.

सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेगी। कार्यवाही के दौरान IUML ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का एलान किया। सदन में बोलते हुए IUML नेताओं ने कहा कि विजय सरकार की शुरुआती कार्यशैली सकारात्मक संकेत दे रही है। IUML ने विशेष रूप से राज्य में 717 शराब दुकानों को बंद करने के फैसले की सराहना की और इसे TVK सरकार की अच्छी शुरुआत बताया।

.

वहीं, एस कामराज ने भी विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन किया। गौरतलब है कि टीवीके को समर्थन देने के कारण उन्हें (AMMK) से निष्कासित कर दिया गया था। DMDK ने 717 शराब की दुकानों को बंद करने के लिए TVK सरकार की सराहना की। DMDK ने ‘सौदेबाजी’ के आरोप का जिक्र किया, विशेष ड्यूटी पर अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई। DMK विधायक थामिमुन अंसारी ने विशेष ड्यूटी अधिकारी की नियुक्ति के मुद्दे पर

.

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने की खुद से शुरुआत! काफिले में की 50% कटौती,

.

टीवीके सरकार की आलोचना की। डीएमके के एमएच जवाहरुल्लाह का कहना है कि तमिलनाडु सरकार के कार्यक्रमों में तमिल राष्ट्रगान को सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि विश्वास मत की कार्यवाही पर उसका रुख ‘तटस्थ’ है। पीएमके की सौम्या अंबुमणि ने कहा कि उनकी पार्टी विश्वास मत पर मतदान से दूर रहेगी। एआईएडीएमके विधायक एडप्पादी के पलानीस्वामी का कहना है कि हम टीवीके सरकार के खिलाफ वोट करेंगे।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच

.

इसके अलावा, AIADMK के विधायकों के एक वर्ग, जिनमें से लगभग 30 विधायक वरिष्ठ नेता MP वेलुमणि और सी वे शनमुगम के नेतृत्व में हैं और पार्टी प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी के विरोधी हैं, ने सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। पलानीस्वामी के प्रति निष्ठा रखने वाले AIADMK विधायकों ने कहा है कि वे सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे और चेतावनी दी है कि फरमान के खिलाफ जाने वाले पार्टी विधायकों पर दलबदल विरोधी कानून लागू होगा।

 

Latest News