PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

PM मोदी ने की खुद से शुरुआत! काफिले में की 50% कटौती,

PM Modi himself started by reducing the convoy by 50 Percent

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन संकट को लेकर ईंधन की खपत कम करने की मांग की थी। इस बात अब उन्होंने खुद भी अमल करना शुरू कर दिया है। दुनिया में चारों और युद्ध के चलते पीएम मोदी ने भारत की जनता से संकट से बचने की तैयारी करने की सलाह दी थी। उन्होंने विदेश यात्रा से बचने, सोना न खरीदने और ईंधन की प्रकट जैसे कई अहम निर्देश दिए थे।

.

.

जनता के सामने अब पीएम मोदी ने खुद इसका उदाहरण सेट कर दिया है। प्रधानमंत्री ने अब अपना काफिला आधा करने के निर्देश दे दिए है। उन्होंने एसपीजी को निर्देश देते हुए उनके काफिले की गाड़ियों में 50 फिसदी कमी करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके काफिले को अब लगभग आधा कर दिया जाएगा। इससे उन्होंने सरकारी खर्च में कटौती होगी।

.

.

जनता के सामने एक उदाहरण पेश करने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद एसपीजी एक्शन में आ गए है। एसपीजी अब यह सुनिश्ति कर रही है कि भले ही काफिले में कमी आए, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न आए। साथ ही जरूरी नियमों का पालन भी किया जा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच

.

इस क्रम में देश के कई मंत्रियों ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने और विदेश दौरा टालने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने यूएस दौरा रद्द कर दिया। संघवी को इस महीने के आखिर में फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन्स ऑफ यूएसए द्वारा आयोजित दूसरे गुजराती सम्मेलन में शामिल होना था। लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के अमृतसर का पूर्व फौजी निकला साइको सीरियल किलर, 26 घंटे में कर डाले तीन कत्ल

.

पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।