PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

punjab Gurdaspur brother kills brother bhabhi land dispute

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को सैर करते समय गांव के बाहर रास्ते पर और उसकी पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी। सूचना मिलने पर थाना भैणी मियां खां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

.

पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। यह वारदात थाना काहनूवान के अधीन पड़ते गांव नैनेकोट में मंगलवार रात हुई। मृतकों की पहचान अजायब सिंह (52) और उनकी पत्नी कमल कौर (50) के रूप में हुई है। इनके कत्ल के आरोप में बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ अंबा को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों के रिश्तेदार हरजीत सिंह ने बताया कि इन 3 भाइयों के बीच जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

.

.

यह परिवार वर्षों से टाटा नगर (झारखंड) में रहता था, लेकिन पिछले साल ही अपने पैतृक गांव नैनेकोट आकर अलग-अलग मोहल्लों में रहने लगा।। पिछले एक साल से गांव की 9 किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार ने कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन एक पक्ष के मुकर जाने के कारण समझौता सिरे नहीं चढ़ सका। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, अजायब सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ अंबा ने अपनी रिवॉल्वर से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

.

रंजिश के चलते अमरजीत सिंह ने मंगलवार रात पीछा करते हुए दोनों की हत्या की। उसने पहले भाई अजायब सिंह का पीछा कर उसकी हत्या गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म के रास्ते में गोली मारकर की। अजायब सिंह उस समय सैर कर रहे थे। उसने अजायब सिंह के सिर में गोली मारी। इसके बाद वह अपनी स्कूटी लेकर अजायब सिंह के घर की ओर निकला। घर पर अजायब की पत्नी कमल कौर अकेली थीं। उनके घर पहुंचे अमरजीत सिंह ने कमल कौर को भी गोली मार दी।

.

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने की खुद से शुरुआत! काफिले में की 50% कटौती,

.

इसके बाद वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गया। रिश्तेदारों ने बताया कि अजायब सिंह के 2 बेटे हैं। वारदात के समय वे दोनों ही घर पर नहीं थे। दंपती का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दूसरा बिहार में नौकरी करता है। उनको इस मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना पोल्ट्री फार्म पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भैणी मियां खां के मुख्य अधिकारी गुरनाम सिंह और

.

यह भी पढ़ें : CM Thalapathy को मिली फ्लोर टेस्ट में Vijay, 144 विधायकों का मिला समर्थन,

.

डीएसपी कुलवंत सिंह मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह दोहरा हत्याकांड जमीन के विवाद के कारण हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।