PTB News

Latest news
जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प...

क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा “बालाजी संकीर्तन”, किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का ऑफर, पुलिस व हिंदू संगठन हुए आमने-सामने,

jalandhar balaji sankirtan-controversy kanhaiya mittal program hindu community vs police

PTB News “धार्मिक” / जालंधर : जालंधर की राजनीति क्या अब हिन्दुओं के अपमान से बड़ी हो गई है, क्या! धार्मिक कार्यक्रम अब राजनीति की भेंट चढ़ेंगे, क्या! अब एक हिन्दू नेता दूर हिंदू नेता को दबाने के लिए हिन्दुओं की ही आस्था से खिलवाड़ करके, राजनीति में अपना कद बड़ा करने का एक घटिया फार्मूला अपनाने की कोशिश कर क्या राजनीति में सक्रिय रहने और 2027 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के ख्वाब देख रहा है।

.

जी हाँ! दोस्तों यह सारे सवाल आज उस समय जालंधर की जनता ने व धार्मिक जत्थेबंदियों ने उस नेता से पूछे हैं जो पंजाब के जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी की ओर से आज यानि 14 मई को आयोजित होने वाले बालाजी संकीर्तन कार्यक्रम को रोकने के लिए बीते कुछ दिनों से कई तरह के हथकंडे अपनाने में लगा हुआ है। जिसका साथ खुद मौजूदा सरकार के तथाकथित नेता व जिला पुलिस दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जालंधर में राजनीति की भेंट एक धार्मिक कार्यक्रम “बालाजी संकीर्तन” चढ़ेगा।

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के बीते दिनों भी इसी धार्मिक कार्यक्रम बोर्ड बिना किसी वजह के निगम कर्मियों ने एक पावरफुल नेता के कहने पर हटा दिए ताकि आयोजन से पहले ही कार्यक्रम में बिघन डाला जा सके। वहीं सूत्र बताते हैं कि इस धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल को इस आयोजन में ना आने के लिए भी पैसों का ऑफर दिया गया ताकि वह इस समागम में पहुंच ही ना सकें। लेकिन जब तथाकथित पावरफुल नेता की एक नहीं चली तो अब बीती रात से ही पुलिस पवार का उपयोग कर इस धार्मिक कार्यक्रम के शुरू होने से कुछ घंटों पहले प्रभावित करने की नई शुरुआत कर दी।

.

जिसके बाद से ही यानी रात से ही आयोजन स्थल पर भारी हंगामा होने के बाद से ही बालाजी महाराज के भक्तों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। आपको यह भी बता दे कि ये हंगामा बीते बुधवार की देर रात से शुरू हुआ, जब पुलिस ने कार्यक्रम की तैयारियों को अचानक से रुकवा दिया। तैयारियां रुकवाने के बाद श्रद्धालुओं, भाजपा नेताओं और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

.

आपको यह भी बता दें कि आज यानि गुरवार 14 मई को साईं दास स्कूल मैदान में बालाजी चौकी कार्यक्रम आयोजित होना है। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के पहुंचने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम को लेकर मैदान में डेकोरेशन, टेंट और रोशनी का काम चल रहा था। इसी दौरान रात के समय पुलिस मौके पर पहुंची और तैयारियां रुकवा दीं।

.

आपको यह भी बता दें कि दो थानों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई और आयोजकों को काम रोकने के लिए कहा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही भाजपा व अन्य राजनीतिक नेता और विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंच गए। वहीं इस दौरान आयोजकों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि लाखों लोगों की आस्था श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से जुड़ी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : CM Thalapathy को मिली फ्लोर टेस्ट में Vijay, 144 विधायकों का मिला समर्थन,

उन्होंने सवाल उठाया कि जब आयोजकों के पास अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग और नगर निगम सहित अन्य जरूरी अनुमतियां मौजूद हैं तो फिर कार्यक्रम की तैयारियां क्यों रुकवाई जा रही हैं। इस दौरान आयोजकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज इस अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाएगा तो यह गलत परंपरा बन जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन

वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी साफ कहा कि यदि मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई तो श्रद्धालु सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करेंगे। कमेटी ने शहरवासियों से सुबह बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की। यही नहीं अब इस पुरे विवाद के बीच जहां भाजपा नेता केडी भंडारी पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी मौके पर पहुंचे। वहीं आज सुबह होते ही कांग्रेस पार्टी के कई नेता जिनमें

.

खुद पूर्व विधायक राजिंदर बेरी भी अपने साथियों के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम के प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में धरने पर दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार लगातार हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सख्ती दिखा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत में उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर अनुमति संबंधी विवाद है।

ऐसे में अपनी राजनीति चमकाने के लिए जिस तरह से इस धार्मिक कार्यक्रम में बिघन डालकर 2027 के लिए आम जनता से भारी वोट बटोरने की कोशिश में लगे पावरफुल तथाकथित हिंदू नेता को हिन्दुओं की आस्था के साथ किये गए इस तरह के घटिया खिलवाड़ का हर्जाना जनता के क्रूर दृष्टि का सामना करके भुगतना पड़ेगा। फिर चाहे वह मौजूदा सरकार की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरें या फिर चाहे किसी अन्य पार्टी की टिकट से, हालाँकि आज के इस पुरे एपिसोड में अन्य पार्टियों के नेताओं की नजरों में उक्त तथाकथित पावरफुल नेता गिर चुके हैं।

बड़ी अपडेट : शाम को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों की हुई जीत, होगा संकीर्तन, पुलिस प्रशासन ने दी इजाजत

Latest News