PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Heavy collision between truck and bolero in road accident, 8 people died many seriously injured lakhimpur

PTB Sad News नई दिल्ली : पीलीभीत-बहराइच हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिसैया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बोलेरो मैक्स की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

.

.

हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने किसी तरह वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

.

.

बताया जा रहा है कि बोलेरो मैक्स में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र

.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा

.