PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा

petrol diesel price hike today

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : जिस बात का लंबे समय से डर था आखिर वो आज सच हो गया। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। तेल कंपनियों ने आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया है। इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट लिस्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। जबकि डीजल 90.67 रुपए लीटर हो गया है।

.

.

इससे पहले दिल्ली में डीजल 87.67 रुपए और पेट्रोल 94.77 रुपए लीटर बिक रहा था। मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी युद्ध के कारण तेल सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुए है। जिसके चलते देश के तेल आयात पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते तेल कंपनियों को लंबे समय से घाटा उठाना पड़ रहा था। अब कंपनियां तेल की कीमतों को बढ़ाकर अपने घाटे को कुछ कम करने की कोशिश कर रही हैं। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों की बात करें तो।

.

.

दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, डीजल की कीमत 90.67 रुपए लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल आज से 108.74 रुपए लीटर हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए अब यहां 95.13 रूपए चुकाना पड़ेगा। चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों की बात करें तो यहां 15 मई से पेट्रोल 103.67 रुपए हो गया है। जबकि डीजल 95.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपए का इजाफा किया गया है। अब मुंबई में एक लीटर प्रेट्रोल की कीमत 106.68 रुपए हो गई है। इसके अलावा डीजल 96.25 रुपए प्रति हो गया है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक,

.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह इजाफा 2022 के बाद पहली बार हुआ है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस बात से संकेत दे दिए थे देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल कीमतों में लगातार हो रहे उछाल और अंडर रिकवरी के चलते तेल कंपनियों को हर दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह अंडर रिकवरी करीब 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछली तिमाही का घाटा लगभग 1 लाख करोड़ रुपए है।

.

यह भी पढ़ें : री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

.