PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र

Sikh Families Should Have 4 Children BJP Leader Dr Jagmohan Singh Raju Writes Letter to Punjab CM

PTB Big न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब में हर सिख परिवार को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। घटती सिख आबादी को लेकर भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू (रिटायर्ड IAS) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने सिख समुदाय की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई है और सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की है। इसके लिए ईनाम मिलना चाहिए। राजू ने कहा कि सिख भारत में अल्पसंख्यक समुदाय है।

.

.

उन्होंने NFHS यानी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश के प्रमुख समुदायों में सिखों की जन्म दर सबसे कम दर्ज की गई है, जिसके कारण लगातार सिख आबादी में गिरावट देखी जा रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंजाब में सिखों की आबादी का प्रतिशत वर्ष 1991 में 62.95 फीसदी था, जो 2011 की जनगणना में घटकर 57.69 फीसदी रह गया। डॉ. राजू ने इसे सिख समुदाय के सामाजिक और सांस्कृतिक भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय

.

.

बताया। राजू ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आंध्र प्रदेश सरकार के मॉडल की तर्ज पर पंजाब सरकार भी तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये का आर्थिक प्रोत्साहन देने पर विचार करे। उनका कहना है कि इससे युवा परिवारों को सहायता मिलेगी और सिख जनसंख्या में हो रही गिरावट को रोकने में मदद मिल सकती है। डॉ. राजू ने अपने पत्र में यह भी कहा कि सिख समुदाय ने देश की आजादी, रक्षा, कृषि और राष्ट्रीय विकास में बड़ा योगदान दिया है,

.

यह भी पढ़ें : री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

.

इसलिए इसकी सामाजिक और जनसंख्या मजबूती बनाए रखना जरूरी है। अब देखना होगा कि पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी सिख परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, “सिर्फ एक बच्चा होना समझदारी नहीं है। अगर तीन-चार बच्चे होंगे तभी रिश्तों में चाचा-ताया और बुआ-मासी जैसे संबंध बने रहेंगे।” उन्होंने सिख परिवारों से अपने परिवार बढ़ाने का आग्रह किया था।

.

यह भी पढ़ें : आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा

.