PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का जादू, स्वतंत्रता दिवस समारोह में... मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वे... आईवी वर्ल्ड स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के रंगों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਨੇ 2 ਪੰਜਾਬ ਐੱਨ. ਸੀ. ਸੀ. ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਤਿਰੰਗਾ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ “तीयां दा मेला... नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने देशभक्ति के उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानद... एच.एम.वी. की बी.वोक. (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन कि... नांदेड़ में अपने ऊपर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तोड़ी चुप्पी पंजाब पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, 11 अफसरों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा प...

स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 छात्रों की हुई मौ/त, 5 के करीब हुए जख्मी

firing took place at a school in the Philippine city of Tacloban on Monday morning

PTB Big न्यूज़ मनीला : मध्य फिलीपींस के टाक्लोबन शहर स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल परिसर के भीतर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया है।

.

.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानून के उल्लंघन में शामिल एक संदिग्ध नाबालिक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ‘कानून के उल्लंघन में शामिल एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो बरंगाय सैन जोस का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की वजह क्या थी? आखिर ऐसा क्या हुआ,

.

.

जिसके कारण यह गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस ने ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और कहा है कि उनके परिवारों को अभी सूचित नहीं किया गया है। टाक्लोबन सिटी पुलिस कार्यालय के मुताबिक, घटना के सही कारणों और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। इसके साथ ही, पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और मामले के दूसरे फरार संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : कनाडा से नहीं होंगे डिपोर्ट पंजाबी, 6 नए नियम किये गए लागू, असाइलम के लिए मिलेगा कुछ दिनों का समय

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में फिर चलीं गोलियां, नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. के क्लिनिक को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

.