PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज के एन एस एस कैडेट्स ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान समर्पित सामुदायिक से... एम.वॉक. सेमेस्टर-I की छात्राओं ने एच.एम.वी. का मान बढ़ाया, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर ग्रुप में "कुकिंग विदाउट फायर" गत... विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत क्या आप भी भेजते हैं अपने बच्चों को डे-केयर में, तो यह ख़बर आपके लिए है जरुरी

पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT

behbal kalan bargari sacrilege sit investigation Big Update Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : बरगाड़ी बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड की जांच एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। इन दोनों चर्चित मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) वीरवार को फरीदकोट जिले में घटनास्थलों का दौरा कर रही है। माना जा रहा है कि यह दौरा जांच के अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हाल ही में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है और

.

अब एसआईटी एक बार फिर घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण करेगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी दोपहर 1 बजे सबसे पहले बुरज जवाहर सिंह वाला गांव पहुंचे। इसके बाद टीम दोपहर 1.45 बजे बरगाड़ी गांव का दौरा करेगी। यहां बेअदबी की घटनाओं से जुड़े विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा और पहले जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर ढाई बजे एसआईटी बहबल कलां पहुंचेगी।

.

.

यहां वर्ष 2015 में पुलिस गोलीबारी की घटना से जुड़े घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। जांच टीम मौके की परिस्थितियों, पहले तैयार किए गए रिकॉर्ड और उपलब्ध दस्तावेजों का दोबारा अध्ययन करेगी ताकि जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों का मिलान किया जा सके। एसआईटी का कार्यक्रम केवल घटनास्थलों तक सीमित नहीं रहेगा। शाम चार बजे टीम बाजाखाना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पहुंचेगी।

.

यहां मामले से संबंधित रिकॉर्ड, केस प्रॉपर्टी और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच अधिकारी यह भी देखेंगे कि पहले दर्ज साक्ष्य, जब्त सामग्री और रिकॉर्ड में किसी प्रकार का अंतर तो नहीं है। जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि घटनास्थलों का दोबारा निरीक्षण करने से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की पुष्टि हो सकती है। यदि मौके की स्थिति और उपलब्ध रिकॉर्ड में कोई नई जानकारी सामने आती है तो

.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत

.

जांच को नई दिशा मिल सकती है। इससे पहले एसआईटी कई महत्वपूर्ण लोगों से पूछताछ कर चुकी है। टीम विजय सांपला, गगनदीप सिंह बराड़ और मालविंदर सिंह जग्गी के बयान दर्ज कर चुकी है। इन बयानों का अध्ययन करने के बाद अब घटनास्थलों के निरीक्षण और रिकॉर्ड के मिलान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि सभी तथ्यों को एक-दूसरे से जोड़कर जांच को अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके।

.

यह भी पढ़ें : जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में ‘बेबी बॉय’ की जगह ‘बेबी गर्ल’ होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

.