PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के साथ लगते शहर में पति ने बेरहमी से उतारा पत्नी को मौ/त के घाट, पुलिस जांच में जुटी

husband brutally murdered wife punjab phagwara

PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ती घनी आबादी वाले गांव चक्क हकीम में किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय विवाहिता की उसके ही पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज सूचना मिली है। मृतका की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है जो मूल रूप से स्थानीय फैक्ट्री में काम करके अपना गुजारा करती थी।

.

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। डी.एस.पी. फगवाड़ा सहित भारी पुलिस बल और सदर थाने के एस.एच.ओ. तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुलविंदर कौर अपने पति दविंदर सिंह के साथ 

.

.

गांव चक्क हकीम में एक किराए के मकान में रह रही थी। उसका आरोपी पति दविंदर सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी दविंदर सिंह ने तैश में आकर कुलविंदर कौर के सिर पर किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ कई गंभीर वार कर दिए। सिर पर लगी इन घातक चोटों के कारण अत्यधिक खून बह गया और कुलविंदर कौर ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

.

घटना की भनक लगते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों इंद्रजीत कौर और उनके फूफा के लड़के रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास बंगा क्षेत्र से फोन पर सूचना मिली थी कि दविंदर सिंह उनकी पुत्री की हत्या करके अपने गांव लंगेरी पहुंच चुका हैं। मृतका के परिजनों ने रोते-बिलखते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि ऐसे हैवान और

यह भी पढ़ें : Harela 2026 : इस राज्य में लगेंगे 15.50 लाख के करीब पौधे, 16 जुलाई से एक महीने चलेगा अभियान

.

कड़े दिल के इंसान को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर फांसी की सख्त से सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए, जिसने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मामले के संबंधी विस्तृत आधिकारिक जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गांव चक्क हकीम में एक महिला का शव पड़े होने और उसकी हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। 

.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर के बाद इस प्रसिद्ध धाम में चढ़ावे पर उठे सवाल, कर्मचारियों से भी मांगा स्पष्टीकरण

.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल के आस-पास कोई सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं मिला है, लेकिन पुलिस विभिन्न तकनीकी पहलुओं और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर गहनता से जांच कर रही हैं। डी.एस.पी. ने कहा कि मृतका के परिजनों के बयानों को कलमबद्ध किया जा रहा हैं। पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है।पुलिस जांच का दौर जारी है।