PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Harela 2026 : इस राज्य में लगेंगे 15.50 लाख के करीब पौधे, 16 जुलाई से एक महीने चलेगा अभियान

15.50 lakh saplings to be planted in Dehradun Green Control Room

PTB Big न्यूज़ देहरादून : हरेला पर्व पर इस बार देहरादून में 15.50 लाख पौधे लगाने की योजना है। इन पौधों की निगरानी के लिए हरित कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्वालिटी फॉरेस्ट भी विकसित किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को हरेला की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण केवल रस्म अदायगी नहीं बल्कि इन्हें बचाने के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

.

.

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस बार का हरेला पर्व सबसे अलग होगा। आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार जिले में विषय आधारित तरीके से विशेष प्रजातियों के पौधे लगाकर ईको टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया है। सभी सरकारी विभागों को पौधा रोपण के स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

.

.

अभियान को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो सूक्ष्म स्तर पर प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करेगा। अभियान में आईएमए, सर्वे ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और आईटीबीपी को भी जोड़ा जाएगा। जिले में क्षेत्र विशेष की मिट्टी के अनुकूल उच्च गुणवत्ता वाले वन तैयार किए जाएंगे। 

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल! भारी बारिश ने मचाया कहर, कई गाड़ियां दबी, 49 सड़कें और 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर हुए बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

.

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिले में 15.50 लाख पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि लगाए जाने वाले पौधों में 50 प्रतिशत पौधे फलदार और चारा प्रजाति के होंगे। इन पौधों को सिर्फ लगाया ही नहीं जाएगा, बल्कि अगले पांच वर्षों तक रखरखाव और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इनकी निगरानी के लिए हरित कंट्रोल रूम के अधिकारियों और अफसरों को निर्देशित किया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज

.

सभी रेखीय विभागों को आगामी 10 जुलाई तक गड्ढों की खोदाई, जैविक खाद, ट्री गार्ड और पौधों के परिवहन की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के चार प्रभागों मसूरी, कालसी, चकराता और देहरादून के माध्यम से सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, वैभव सिंह, मयंक कुमार, एसडीओ अभिषेक मैंठाणी सहित कृषि, उद्यान, उद्योग, शिक्षा, खेल, पेयजल और सड़क विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।