PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

राम मंदिर के बाद इस प्रसिद्ध धाम में चढ़ावे पर उठे सवाल, कर्मचारियों से भी मांगा स्पष्टीकरण

questions raised over offerings at badrinath dham probe launched into allegations of irregularities in donations explanation sought from staff

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / उत्तरकाशी : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और

.

.

पारदर्शी जांच के लिए एक जांच समिति गठित कर दी गई है। आरोपों से जुड़े कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका “निजी सचिव” बताया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नियमित कर्मचारी है।

.

.

उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 2 जुलाई से वायरल हो रहे इस मामले की शिकायत मिलने के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। हालांकि फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, फिर भी मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने

.

यह भी पढ़ें : आईजीएमसी शिमला को शीघ्र मिलेगी 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन,निदान सेवाओं में शून्य प्रतीक्षा समय सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

.

के लिए एक आंतरिक जांच टीम का गठन किया जा रहा है। रांगड़ ने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या चढ़ावे में गड़बड़ी सामने आती है तो श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार करें।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला

.