PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर! स्कूली बसों में हुई भीषण टक्कर, कैंब्रिज स्कूल की बस बीच सड़क पर पलटी

Two school buses collided in Jalandhar Cambridge School bus overturned in the middle of the road

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर के अधीन पड़ते नकोदर सड़क मार्ग पर स्थित गांव चक्क वेंडल में आज सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूली बसों में एक भयानक टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बस सड़क पर ही पलट गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज स्कूल का बस ड्राइवर टी-पॉइंट से अपनी बस लेकर निकल चुका था और साइड पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस के ड्राइवर ने

.

.

कैंब्रिज स्कूल की बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके कारण कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क के किनारे पलट गई और बस का बुरी तरह नुकसान हो गया। इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय दोनों ही बसों में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। बसें अभी अपने रूट पर शुरू ही हुई थीं और बच्चों को लेने के लिए आगे जा रही थीं, जिसकी वजह से एक बहुत बड़ा हादसा

.

.

होने से बाल-बाल टल गया। घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में स्थानीय गांव निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और गाड़ी में फंसे ड्राइवर व क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! विदेश भेजने का झांसा देकर 3 रसूखदारों ने ठगे ग्रंथी से लाखों रूपये, पीड़ित ने Live होकर पीया जहर, हालत गंभीर

.

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! नामी स्कूल में लगी आग, धुएं के बाद निकली लपटें, बच्चों को तुरंत छुट्‌टी कर भेजा घर