PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! विदेश भेजने का झांसा देकर 3 रसूखदारों ने ठगे ग्रंथी से लाखों रूपये, पीड़ित ने Live होकर पीया जहर, हालत गंभीर

3 people duped Ludhiana Granthi of lakhs of rupees by promising to send it abroad victim drank poison

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए एक हेड ग्रंथी ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पी ली। पीड़ित की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है जो गांव हवास का रहने वाला है। 30 वर्षीय भाई रविन्द्र सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रवि सिंह ने लाइव वीडियो के दौरान गांव के ही 3 रसूखदार लोगों पर गंभीर

.

आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पैसे हड़पने के बाद उसे डराया-धमकाया और पुलिस-प्रशासन ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। रविन्द्र सिंह गुरुद्वारा साहिद बाबा दीप सिंह जी में हेड ग्रंथी हैं। वहीं पीड़ित ग्रंथी की सोशल मीडिया पर Live होकर अपनी आपबीती सुनते हुए कहा-वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मेरा नाम रविन्द्र है, मैं पिंड (गांव) हवास का रहने वाला हूं। मेरे साथ बड़ा धोखा किया गया है। गांव के नंबरदार ज्ञानी सुरिंदर पाल सिंह,

.

.

उनके बेटे जगपाल सिंह जग्गा और उनके दोस्त कुलदीप सिंह सोनी ने मुझसे 18 लाख रुपए की ठगी की है। उसने आगे यह भी कहा कि मुझे विदेश भेजा गया, लेकिन वहां जाकर मेरी किसी ने कोई सुध नहीं ली। घर आकर मुझसे 18 लाख रुपए कैश लिए गए थे, जिसके मेरे पास बतौर रिकॉर्डिंग सबूत भी पड़े हैं। जब मैं विदेश से वापस लौटा, तो मैंने इनकी बहुत मिन्नतें कीं, पर इन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। आगे उसने कहा कि मैं पंचायत और सरपंच राजवंत सिंह के पास भी गया।

.

पंचायत बुलाई पर आरोपियों ने पंचायत की भी नहीं सुनी। इसके बाद नंबरदार हरविंदर सिंह बब्बू से मैंने उनसे भी विनती की कि मेरे मामले का निपटारा करवा दो। पैसों के लालच में इन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने मुझसे सिक्योरिटी के तौर पर खाली चेक लिए हुए थे, जिन पर इन्होंने मेरे ऊपर 10-10 लाख का दावा ठोक दिया। मुझ पर चेक बाउंस का केस करके उल्टा मुझे कोर्ट से समन भिजवा दिए। मैंने क्राइम ब्रांच में भी अपनी रिपोर्ट दी,

.

.

पर वहां भी मुलाजिमों (पुलिस) और प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई। आज मुझे धक्के खाते हुए ढाई महीने हो गए हैं, पर किसी ने मेरा हाथ नहीं पकड़ा। वहीं पीड़ित ने आगे कहा कि अब सुरिंदर पाल उसका बेटा जगपाल सिंह जग्गा और उनका दोस्त कुलदीप सिंह सोनी मुझे रिवॉल्वर दिखा-दिखाकर धमकियां देते हैं कि अगर कोई कदम उठाया तो जान से मार देंगे। मेरी दादी को भी जान से मारने की धमकियां दी गईं। रिपोर्ट थाना मेहरबान में भी लिखी हुई है,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! आर्मी ट्रक ने 5वीं की स्कूली छात्रा को कुचला, बेटी का शव देख पिता हुआ बेहोश

पर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कहा-मैं आज दुखी होकर यह कदम उठा रहा हूं। मैं एक गुरुद्वारे का ग्रंथी सिंह था। ज्ञानी सुरिंदर पाल ने मुझे झूठे दिलासे देकर मेरी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी खत्म कर दी। मेरे बच्चों की पढ़ाई छूट गई। मैं आज मरना नहीं चाहता था संगत जी, पर मैं तंग आ चुका हूं। जत्थेबंदियों की धौंस दिखाता है ज्ञानी सुरिंदर पाल यह ज्ञानी सुरिंदर पाल मुझे जत्थेबंदियों की धौंस दिखाता है कि तुम जहां मर्जी जोर लगा लो,

हम पैसे पुलिस-प्रशासन को दे देंगे पर तुम्हें कुछ नहीं देंगे। मैं अपील करता हूं जत्थेबंदियों और प्रशासन से कि मेरे जीते-जी मुझे कुछ नहीं मिला, तो मेरे मरने के बाद ही मेरे बच्चों को इंसाफ मिल जाए। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। इस बयान के बाद पीड़ित रवि सिंह ने वीडियो में ही जहरीली दवाई की शीशी खोली और उसे पी लिया। वहीं इस पुरे घटनाक्रम के बाद थाना मेहरबान के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी

कि गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल काफी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पार्टी पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई है। रवि सिंह की हालत स्थिर होते ही जैसे ही उसके बयान दर्ज होंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।