PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! नामी स्कूल में लगी आग, धुएं के बाद निकली लपटें, बच्चों को तुरंत छुट्‌टी कर भेजा घर

ludhiana school fire case children sent home situation under control

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला। छोटे बच्चों कोखुद घर भेजा और बड़े बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए। 

.

.

जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में जनरेटर रूम से धुआं निकला था, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें देखी गईं। स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। स्टाफ की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ, जब स्कूल चल रहा था। अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए।

.

.

शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही, आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्कूल प्रशासन के प्रबंधकों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! विदेश भेजने का झांसा देकर 3 रसूखदारों ने ठगे ग्रंथी से लाखों रूपये, पीड़ित ने Live होकर पीया जहर, हालत गंभीर

.

विधायक सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! आर्मी ट्रक ने 5वीं की स्कूली छात्रा को कुचला, बेटी का शव देख पिता हुआ बेहोश