PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त,

amritsar bhakna kalan firing sarpanchi dispute 9 arrested Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतस​र : पंजाब के जिला अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उस समय सनसनी फैल गई। जब 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के लोग टाइम तय कर दाना मंडी में आए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। इसके बाद दोनों तरफ से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक पंच की गले व पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला सरपंची के विवाद से जुड़ा मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं DSO ने बताया कि उन्हें मौके से गोलियों के 35 खोल मिले हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां की दाना मंडी में शुक्रवार शाम यह झड़प हुई। DSP यादविंदर सिंह के मुताबिक सरपंच गुरदीप सिंह और

.

पंचायत सदस्य प्रगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने टाइम तय किया और तय समय पर 10 से 15 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ दाना मंडी पहुंचे थे। वहीं DSP के मुताबिक यहां पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में प्रगट सिंह पक्ष के पंच गुरशरण सिंह उर्फ चीनी के गले और पेट में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। सुखमन नाम का युवक घायल हो गया।

.

.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। DSP ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में भर्ती घायल सुखमन को भी पुलिस सुरक्षा के बीच गिरफ्तार दिखाया गया। अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। DSP यादविंदर सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सिर, दोनों पक्षों की बाद में हुई सुलह

फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि फायरिंग में मारा गया गुरशरण सिंह उर्फ चीनी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2018 से अब तक हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज थे। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में करीब ढाई महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, 2018 के चर्चित बिल्ला कोटला हत्याकांड में भी चीनी आरोपी था और उस मामले में भी वह जमानत पर चल रहा था।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गंभीर

.

इसके इलावा मिली अन्य जानकारी के अनुसार चीनी को मारे गए गैंगस्टर चीकू का करीबी माना जाता था। हाल ही में केशव शिवाला ग्रुप ने चीकू की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए बिल्ला हत्याकांड के सभी आरोपियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। चीनी की मौत के बाद भी गैंग से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीर पोस्ट कर जिम्मेदारी जैसी पोस्ट साझा की गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और गैंगवार एंगल की भी जांच कर रही है।