PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! बारिश की वजह से भरभराकर कर गिरी छत, मां-बेटे की हुई मौ/त, 2 बेटियों की हालत गंभीर

bathinda talwandi sabo house roof collapse mother son died Punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के तलवंडी साबो में एक घर की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई। परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान बारिश से कमजोर हो गया था। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के सीवरेज विभाग में कार्यरत धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब 11 बजे अचानक छत ढह गई।

.

.

छत तेज धमाके के साथ गिरी। जिससे आसपास के लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे, जिसके बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला गया। इस हादसे में धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और उनके बेटे अर्शदीप सिंह (14) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दो बेटियां, सनमप्रीत कौर और खुशप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हैं। सनमप्रीत की टांग टूट गई है, जबकि खुशप्रीत का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। सनमप्रीत पढ़ाई में तेज छात्रा है। वह लगातार 9 वर्षों तक अपनी कक्षा में प्रथम स्थान

.

.

हासिल करती रही है। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। मरने वाला अर्शदीप उनका इकलौता बेटा था। पुलिस का मानना है कि मकान की हालत जर्जर थी, पिछले दिनों हुई बरसात से ये कमजोर हो गया और छत गिर गई। नगर परिषद की अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां और अन्य स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे से पूरे तलवंडी साबो शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

यह भी पढ़ें : मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर पंचायत ने किया मामला खत्म

.

यह भी पढ़ें : पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

.