PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संसद मार्च कर रहे सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक आज संसद मार्च करते हुए आगे बढ़े रहे थे। इसी दौरान खबर सामने आई कि प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।
. .आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद और TMC सांसद महुआ मोइत्रा CJP के विरोध मार्च वाली जगह पर मौजूद हैं। जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।
. .जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, पार्टी के प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर जमा भीड़ को संबोधित कर रहे हैं।
.यह भी पढ़ें : डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री
.यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RPF के जवान तैनात किए गए हैं। आपको जानकारी दें, कि जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन पदाधिकारियों की भूख हड़ताल खत्म कर दी गई। अभिनेता शबाना आजमी, RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज के पानी पिलाने के बाद यह अनशन समाप्त हुआ।
.यह भी पढ़ें : स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,



































