PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का जादू, स्वतंत्रता दिवस समारोह में... मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वे... आईवी वर्ल्ड स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के रंगों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਨੇ 2 ਪੰਜਾਬ ਐੱਨ. ਸੀ. ਸੀ. ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਤਿਰੰਗਾ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ “तीयां दा मेला... नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने देशभक्ति के उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानद... एच.एम.वी. की बी.वोक. (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन कि... नांदेड़ में अपने ऊपर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तोड़ी चुप्पी पंजाब पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, 11 अफसरों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा प...

पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त

Ludhiana three close friends of punjab finance minister harpal cheema die

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के तीन बेहद करीबी दोस्तों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। देर रात लुधियाना के जगराओं-रायकोट रोड पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गहरे छप्पड़ में जा गिरी, जिसने तीन जिंदगियां लील लीं। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके और आम आदमी पार्टी के खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

.

जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा तड़के करीब 1:15 बजे के आसपास हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो नकोदर से अपनी यात्रा खत्म करके वापस दिड़बा की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास कस्बा बसियां में उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे बने एक गहरे छप्पड़ में जा गिरी। हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अंदर बैठे लोगों को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला।

.

.

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। ये तीनों ही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के काफी करीबी माने जाते थे। हालांकि, इस भयानक हादसे में गनीमत यह रही कि कार में सवार दो अन्य लोग चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

.

देर रात गांव बसियां के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने भारी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों के शवों को छप्पड़ से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, ताकि इस बात का सटीक पता लगाया जा सके कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई थी।

.

यह भी पढ़ें : एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री