PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

निहंग बाणे में आए शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल

A person who came to Nihang Bane made a deadly attack on Sukhbir Singh Badal nanded sahib

PTB Breaking News : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में एक जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निहंग सिंह के बाणे में आए एक शख्स ने अचानक उन पर तलवार से हमला कर दिया। इस बड़ी घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है और वीआईपी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बादल परिवार के साथ माथा टेकने गए थे।

metaslider id=”7630″].

.

.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना नांदेड़ स्थित माता साहिब गुरुद्वारा इलाके के पास घटी है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल जब वहां मौजूद थे, तभी हथियारों से लैस एक व्यक्ति, जिसने निहंग सिंह का बाणा पहना हुआ था, उनके करीब पहुंचा और अपनी तलवार निकालकर उन पर हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। बादल के हाथ में चोट आई है। इस हमले में उनका सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।

.

.

इस अचानक हुए हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी है। हमलावर की असली पहचान क्या है और उसने इतने कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद नांदेड़ साहिब और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

.

.

.