PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

jalandhar Big Breaking avtar nagar double murder case

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ही दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता और अपनी पत्नी का बेरहमीं के साथ कत्ल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज यानि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है जब आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए थे। इसके बाद घर में विवाद शुरू हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई।

.

बताया जा रहा है कि घटना का उस समय पता चला जब दोपहर के समय बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने घर के अंदर मां और दादा के शव देखे। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और

.

.

CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की पहचान हीरा लाल (42) के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश (65) और सरिता (38) के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पैसे मांगता था। जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो सुबह 10 बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद दोनों का कत्ल कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के चार बच्चे हैं और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है।

.

सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूल चले गए थे। इसी दौरान घर में विवाद हुआ। दोपहर में बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। अंदर खून बिखरा था और मां व दादा के शव पड़े थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में मौजूद क्रिकेट बैट और जग से दोनों पर कई वार किए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के समय आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

.

के कमरे में थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं। सोशल मीडिया पर महिला का शव वॉशिंग मशीन के अंदर होने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने इसे गलत बताया है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा था, मशीन के अंदर नहीं। पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से प्रवासी है और करीब 30 साल से अवतार नगर में रह रहा है। परिवार का यहां अपना मकान है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि

.

यह भी पढ़ें : Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

आरोपी के नशे का आदी होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। घर में विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।