PTB News

Latest news
सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा

Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित

Amazon cargo plane crash case at miami airport 5 dead 250 flights affected

PTB Sad न्यूज़ फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा में बीते रविवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुआ, जब अमेजन का कार्गो विमान बोइंग-767 लैंडिंग कर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से आगे निकल गया और किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया।

.

.

हादसे के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए तथा ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया। इसके चलते करीब 250 उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह के अनुसार, विमान की चपेट में आई गाड़ियों में कुछ लोग फंस गए थे। गाड़ियों में आग लगने के खतरे के बीच राहत एवं बचाव दल ने समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। विमान के अंदर पायलट और को-पायलट भी फंस गए थे।

.

.

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी में विमान में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण विमान समय पर रुक नहीं पाया और रनवे से आगे निकल गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) हादसे की विस्तृत जांच करेगा।

.

यह भी पढ़ें : बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?

.

यह भी पढ़ें : Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्ज हुई FIR

.