PTB News

Latest news
सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा

सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश

cm delhi rekha gupta in Big action after satya niketan incident orders sealing of all five storey buildings

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बहुत पुरानी इमारत थी। बेसमेंट में पानी भरने से इसके पिलर कमजोर हो गए, जिससे पूरी इमारत गिर गई। इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है और इमारत के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके ठीक पीछे बनी इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और एहतियात के तौर पर उसे गिरा दिया जाएगा।

.

.

मुख्यमंत्री ने कहा, “नगर निगम के साथ मिलकर सरकार एक ऐसी पॉलिसी बना रही है जिससे यह पक्का किया जा सके कि पब्लिक डोमेन में चलने वाले पीजी अकोमोडेशन, नर्सिंग होम और स्कूल का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट हो। जिन इमारतों को स्ट्रक्चरल रूप से सुरक्षित प्रमाणित नहीं किया जाएगा, उनमें किसी भी तरह की पब्लिक एक्टिविटी की इजाजत नहीं होगी। रेखा गुप्ता ने कहा, “हम छात्रों को असुरक्षित पीजी अकोमोडेशन में रहने नहीं देंगे।

.

इलाके से निकाले गए छात्रों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है और सरकार उनकी जरूरतों और भलाई का पूरा ध्यान रख रही है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों के माता-पिता के भी सीधे संपर्क में हैं। लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने आज सुबह दोबारा घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान सख्त एक्शन भी लिए गए।

.

.

भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज:–

जिम्मेदार पाए जाने वाले MCD अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच, नियमों का उल्लंघन मिलने पर होगी सीलिंग
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह सुरक्षा इंतजामों और चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए फिर से घटनास्थल का दौरा किया। घटना के बाद गुप्ता ने इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।

.

यह भी पढ़ें : बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?

वहीं, साउथ कैंपस का आर्यभट्ट कॉलेज को भी बंद किया गया है गेट पर नोटिस लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कारण सोमवार को पढ़ाई-लिखाई बंद रहेगी और हमारा कॉलेज प्रभावित छात्रों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बन गया है। हालांकि, इस मुश्किल समय में मदद और सहयोग के लिए शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। आपको यह भी बता दें कि रविवार दोपहर सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था।

यह भी पढ़ें : Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित

यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक बयान में कहा गया है, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया। इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।