PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दादू बने सिद्धू, घर आई नन्ही परी का नाम रखा ‘आर्या’, Social Media पर शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला

Grand Father bane navjot singh sidhu house grand daughter named arya amritsar

PTB Big न्यूज़ मुंबई : कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है। सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है।

.

.

बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ”हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं। बता दें कि आर्या नाम की संस्कृत शब्द ‘आर्य’ से जुड़ा हुआ है।

.

.

इसका अर्थ श्रेष्ठ, सम्मानित या आदरणीय जैसे भावों से जोड़ा जाता है। संस्कृत के संदर्भों में ‘आर्य’ शब्द का इस्तेमाल किसी सम्मानित या श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है। वहीं, ‘आर्या’ स्त्रीलिंग रूप में एक सम्मानित महिला के अर्थ में भी इस्तेमाल होता है। वहीं संस्कृत शब्दकोशों में ‘आर्या’ को देवी पार्वती के एक नाम के तौर पर भी दर्ज किया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है।

.

यह भी पढ़ें : LPU में मिग-23 पर चढ़ने वाले युवक को किया पुलिस ने गिरफ्तार, पिता हिमाचल में अफसर, कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

.

एंटरटेनमेंट की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल हैं। सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : महिला ने बच्ची को गिरा-गिराकर पी/टा, 3 सेकेंड में मारे 6 थप्प/ड़, फिर बीच सड़क पर घसीटा