PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में बीते दिनों प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने आज यानी बुधवार को शिवसेना समाजवादी के चेयरमैन नरिंदर थापर और महिला समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने तीनों को ढाबे से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद थापर को मिली सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। वहीं इस पुरे मामले में DCP सिटी आदित्य वॉरियर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि
. .नरेंद्र थापर की सुरक्षा में एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया था, जिसे वापस बुला लिया गया है। इसके पास एक लाइसेंसी हथियार होने की बात भी सामने आई है। जिसको लेकर भी जांच जारी है। वहीं वारदात बीते मंगलवार रात 8:30 बजे को हुई थी। इस दौरान लक्की ठाकुर उर्फ़ खोखा पर कातिलों हमला उस समय हुआ था। जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे। इस हमले में लक्की ठाकुर को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर कारोबारी के हाथ की उंगलियां भी काटकर ले गए थे।
.
इस सनसनीखेज हत्या का मुख्य आरोपी शिवसेना नेता के बेटे राम कृष्ण और उसकी गैंग पर लगा है। वहीं इस पुरे मामले में मृतक के भाई मनमोहन ठाकुर ने पुलिस को बताया था कि लक्की ठाकुर ने राम कृष्ण पर अपने बेटे को जबरन चिट्टा पिलाते थे। जिसकी शिकायत पुलिस में देने के बाद से आरोपी रंजिश रखने लगे और इसी रंजिश में यह वारदात हुई। वहीं आपको यह भी बता दें कि लक्की एक केस में 10 साल की खुद भी सजा काट चुका था।
.यह भी पढ़ें : विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक
.यह भी पढ़ें : जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान
.
































