PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भयानक सड़क हादसे तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत 1 गंभीर घायल,

terrible road accident speeding truck hit 4 people 2 killed 1 seriously injured

PTB Big Accident News साहनेवाल : सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर बातें कर रहे चार लोगों को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दिल्ली रोड स्थित किया मोटर्स शोरूम के सामने दोपहर को हुआ।

साहनेवाल थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में मोगा के वाल्मीकि मंदिर के समीप गिल गांव निवासी भजन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने भाई कुलवंत सिंह और दो अन्य साथियों सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और सुखमन सिंह पुत्र विजय के साथ आ रहा था। सुखमन सिंह पुत्र विजय सिंह ने स्लिप रोड पर अपना ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और वह बाते करने लग गए।

इसी बीच दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से कुलवंत, सतनाम व सुखमन को टक्कर मार दी, जिससे कुलवंत सिंह व सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखमन सिंह को सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। साहनेवाल थाने की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।