PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सड़क हादसे में HRTC की बस खाई में गिरी, 1 की मौत, 14 घायल, राहत व् बचाव कार्य जारी,

hrtc bus falls into ditch 1 killed 14 injured

PTB Accident News मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार को राज्य पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है. वहीं, मंडी की एसपी और डीसी मौके के लिए रवाना हुए हैं. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को सरकाघाट उपमंडल के तहत चंदेश में ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला समेत एक शख्स की मौत हो गई है.

हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ है. पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है. स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को जमणी और सरकाघाट अस्पताल भेजा गया है. हादसे में 14 लोगों के घायल होने की सूचना है.

एसपी मंडी ने हादसे की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. मृतका की पहचान लीला देवी पत्नी बरडू राम निवासी ढलवाण के रूप में हुई है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सरकाघाट थाना को सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत प्रभाव से घटनास्थल के लिए रवाना हो गया. तीन घायलों को मेडिकल काॅलेज नेरचौक रैफर किया गया है जबकि बाकी का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है.