PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

पत्रकारों को कई सालों से नहीं मिला कैशलेस इलाज, CM के आगे रखी मीडिया लॉबी ने मांग,

accredited-journalists-haryana-have-been-waiting-cashless-treatment-for-eight-years-chandra-shekhar-dharni

.

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रधान चंद्रशेखर धरणी ने सी एम नायब सैनी से मांग की है कि अपनी सरकार का शीघ्र वायदा पूर्ण करें। हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आठ साल से कैशलेस इलाज का इंतजार है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए घोषित कैशलेस इलाज की योजना को अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया जा सका है।

.

.

राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकार साल 2016 से कैशलेस इलाज की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बावजूद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कैशलेस इलाज की योजना को अंतिम रूप प्रदान नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा पिछली दो बार से अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा करती आ रही है, लेकिन अधिकारियों की अकर्मण्यता के चलते सरकार की इस घोषणा को पूरा नहीं किया जा सका है।

.

accredited-journalists-haryana-have-been-waiting-cashless-treatment-for-eight-years-chandra-shekhar-dharni

.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तो पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं, लेकिन आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक डाटा को मंजूरी प्रदान नहीं की, जिस कारण सैकड़ों मान्यता प्राप्त पत्रकार कैशलेस इलाज की सुविधा और सरकार की घोषणा के लाभ से वंचित बने हुए हैं।

.

.

धरणी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मांग की है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए घोषित कैशलेस इलाज की सुविधा को तुरंत प्रभाव से आरंभ किया जाना चाहिये। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाने चाहियें कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा संबंधी कार्ड तुरंत प्रभाव से बनाकर दिए जाएं।

.

Latest News