PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवार्ड्स-2022 से किया गया सम्मानित,

Achievers in diverse spheres honoured with Entrepreneur & Achiever Awards - 2022 Punjab

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मीडिया के महत्व पर दिया ज़ोर,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से भारतीय जनसंपर्क परिषद के साथ मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज शाम यहां एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉड्र्स-2022 का आयोजन किया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं वन मंत्री श्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा ही एक ऐसा रास्ता है जिससे व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों से विचलित नहीं होना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज के युग में मीडिया क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। पुरस्कार पाने वालों में डॉ. सेनू दुग्गल, आईएएस, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब में विशेष सचिव-सह-अतिरिक्त निदेशक, बॉलीवुड में पटकथा लेखक असीम अरोड़ा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी के हरजीत सिंह सभरवाल, प्रगतिशील किसान तेजिंदर पुनिया, डिप्टी रजिस्ट्रार आईके गुजराल पंजाब टेक्रिकल यूनिवर्सिटी जालंधर रजनीश के शर्मा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर,

गॉरमेट क्लब-बेस्ट क्लब कैटरर सतीश कुमार, डॉ. गीता जोशी को महामारी के दौरान आयुर्वेद के माध्यम से कोविड रोगियों के इलाज के लिए, रेजिडेंट एडिटर, दैनिक जागरण, पंजाब और चंडीगढ़ अमित शर्मा, एडिटर ज़ी मीडिया, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब, क्षेत्र निदेशक और महाप्रबंधक ताज चंडीगढ़ – सुमीत तनेजा, ट्रांसमीडिया निर्माता और फिल्म निर्देशक ओजस्वी शर्मा सिख कला और फिल्म समारोह को बढ़ावा देने के लिए, आरजे मेघा 92.7 एफएम से – ट्राइसिटी में सर्वश्रेष्ठ रेडियो जॉकी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन के प्रमुख, यूटी,

Achievers in diverse spheres honoured with Entrepreneur & Achiever Awards - 2022 Punjab

चंडीगढ़ – सुखविंदर सिंह, एसोसिएट प्रोड्यूसर और हेड डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी, स्नातकोत्तर सरकारी कॉलेज, सेक्टर-11, सी, चंडीगढ़ सुरेश चहल, पंजाबी गायक और अभिनेत्री राखी हुंदल, प्रोफेसर और निदेशक, मीडिया एंड एनिमेशन स्टडीज़, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली के प्रोफेसर त्रिशू शर्मा, अंडमान और निकोबार टापू और पुडूचेरी के पूर्व लैफ्टिनैंट गवर्नर लैफ्टिनैंट जनरल भुपिन्दर सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सीबाश कबीराज आईपीएस,

एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू, एडीजी, पीआईबी और आईआईएमसी दिल्ली – आशीष गोयल आईआईएस, चिकित्सा अधीक्षक पीजीआई डॉ. विपिन कौशल, एमडी त्रिशला ग्रुप हरीश गुप्ता, निदेशक आईआईटी रोपड़ प्रोफेसर राजीव अहूजा, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य दिलीप कुमार आईएएस, एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कुलदीप चहल आईपीएस, निदेशक दुर्गा दास फाउंडेशन अतुल खन्ना, अध्यक्ष सी.आर.ई.डी.ए.आई. पंजाब और सीएमडी पीसीएल हाउसिंग ग्रुप जगजीत सिंह माझा,

पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ साहित्य अकादमी और आधुनिक साहित्य के पूर्व प्रोफेसर, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – डॉ. नरेश, पूर्व एसोशिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज़, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – जयंथ पेठकर, आईआईटी रोपड़ में पीआरओ श्रीमती प्रीतिंदर कौर और निदेशक, सक्सैस मंत्रा ओवरसीज़ विशाल डोगरा शामिल थे। इस अवसर पर भारतीय जनसंपर्क परिषद के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक अतरे भी उपस्थित थे।