PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री के घर में लगी भीषण आग,

batala fire incident former punjab education minister punjab lakhbir singh

PTB Big न्यूज़ बटाला : गुरु रामदास कालोनी में स्थित पूर्व शिक्षा मंत्री लखबीर सिंह के घर में सुबह एयर कंडीशनर में शार्ट सर्किट होने से भयानक आग लग गई। आग की लपटें देख स्वजनों ने बुजुर्गों को उठाकर घर से बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भयानक थी की एक रूम से दूसरे रूम में फैल गई। देखते ही देखते वहां पड़े बेड, टेबल, अलमारी और कपड़े जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी अर्बन स्टेट के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घर के मालिक पूर्व शिक्षा मंत्री लखबीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग 11 बजे घर के एक रूम में एसी चल रहा था।

अचानक शार्ट सर्किट हुआ और रूम के चारों तरफ आग लग गई। स्वजनों ने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। आस पास के लोग भी आग को बुझाने के लिए आए लेकिन तब तक आग काफी बढ़ गई थी। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि उनका लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।