PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ,

आतंकी फंडिंग मामले में Yasin Malik को कोर्ट ने किया दोषी करार,

yasin malik found guilty terror funding case nia court will announce sentence

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : पाकिस्‍तान के प्रायोजित आतंकवादी Yasin MALIK को आतंकी फंडिंग मामले में NIA की अदालत में दोषी पाया गया है / कोर्ट ने यासिन मलिक को दोषी करार दिया है / यासिन मलिक की सजा पर अब 25 मई को फैसला होगा / कोर्ट ने तब तक NIA को यासिन मलिक की आर्थिक स्थिति पता करने को कहा है /

आपको बता दें कि यासीन मलिक पर आपराधिक साजिश रचने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के साथ कश्मीर में शांति भंग करने का आरोप भी लगा है / यासीन मलिक को दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने आतंकवाद और 2017 में कश्मीर घाटी में अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में दोषी करार दिया था / उसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम का भी दोषी पाया गया है /

NIA की कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करने के दौरान ये भी कहा था कि मलिक ने स्वतंत्रता आंदोलन के नाम पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दुनिया भर से फंडिग जुटाने के लिए तंत्र बनाया था / अब मलिक को इस मामले में कितनी सजा मिलेगी इसपर फैसला 25 मई को होगा /

बताते चलें कि 16 मार्च के आदेश में, NIA के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा था कि गवाहों के बयान और सबूतों के विश्लेषण से पता चलता है कि आरोपी ने इस मामले में बाकी लोगों को एक सामान्य उद्देश्य से जोड़ा था / आरोपी मलिक ने पाकिस्तान से निर्देश लेते हुए अपनी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने के साथ आतंकवादी संगठनों के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का भी इस्तेमाल किया था /