PTB Sad न्यूज़ फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा में बीते रविवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुआ, जब अमेजन का कार्गो विमान बोइंग-767 लैंडिंग कर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से आगे निकल गया और किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया।
. .हादसे के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए तथा ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया। इसके चलते करीब 250 उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह के अनुसार, विमान की चपेट में आई गाड़ियों में कुछ लोग फंस गए थे। गाड़ियों में आग लगने के खतरे के बीच राहत एवं बचाव दल ने समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। विमान के अंदर पायलट और को-पायलट भी फंस गए थे।
. .हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी में विमान में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण विमान समय पर रुक नहीं पाया और रनवे से आगे निकल गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) हादसे की विस्तृत जांच करेगा।
.यह भी पढ़ें : बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?
. .






























