PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

Canada के बाद America Visa की इमिग्रेशन पॉलिसी पर ट्रंप हुए सख्त, बढ़ सकती है भारतीयों की मुश्किलें,

america-visa-president-donald-trump-strict-illegal-immigration-appointed-tom-human-and-stephen-miler

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं। उनका शपथ ग्रहण बेशक जनवरी 2025 में हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने हाल ही में कई नियुक्तियां की हैं। इस बार उनका फोकस अमेरिका में अवैध रूप से आने वालों को रोकना है।

.

.

जीत के बाद अपने भाषण में भी वह इस बात को दोहरा चुके हैं। यही वजह है कि वह नियुक्ति करते वक्त ऐसे अफसरों को चुन रहे हैं जो उनके प्लान को सख्ती से लागू कर सकें। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ट्रंप की इस सख्ती का असर वर्क वीज पर वैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों पर भी पड़ेगा। दरअसल, ट्रंप ने इमिग्रेशन और कस्टम एन्फोर्समेंट (ICE) के पूर्व प्रमुख टॉम होमन को “बॉर्डर जार” नियुक्त किया है।

.

.

होमन हमेशा से आक्रामक बॉर्डर एनफोर्समेंट के समर्थक रहे हैं। वह सीनेट दक्षिणी और उत्तरी के साथ ही समुद्री और विमानन सुरक्षा की देखरेख करेंगे। इसके अलावा उन्हें निर्वासन की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनकी नियुक्ति से चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है, क्योंकि उन्होंने चार्ज मिलने के बाद कहा कि वह अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान लागू करेंगे। 

.

.

वहीं, होमन की इस घोषणा से भारतीय नागरिकों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, हाल के वर्षों में गुजरात और पंजाब से अवैध क्रॉसिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका गए हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो मैक्सिको और कनाडा होते हुए अमेरिका पहुंचते हैं। अब जबकि होमन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं तो ऐसे लोगों के निर्वासन की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

.

.

डोनाल्ड ट्रंप ने होमन के अलावा स्टीफन मिलर को नीति के लिए डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ किया है। मिलर की नियुक्ति अवैध और वैध दोनों तरह के इमिग्रेशन पर लगाम कसने की ओर इशारा करती है। ऐसे में वीजा के साथ अमेरिका में रह रहे हजारों भारतीयों पर भी इसका असर पड़ सकता है। ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान मिलर ने इसी तरह की आक्रमक नीति अपनाई थी और इस वजह से अमेरिका में बसे हजारों भारतीय परिवारों को दिक्कत हुई थी।

.