PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब का एक और मशहूर टोल प्लाजा हुआ जनता के लिए टोल फ्री, जानें पूरा मामला,

another famous toll plaza of punjab became toll free Big News

पीटीबी न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा-श्री मुक्तसर साहिब मार्ग पर गांव वड़िंग के पास टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया और इस टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया। इस दौरान किसानों का कहना था कि यह टोल प्लाजा उन शर्तों को पूरा नहीं करता है, जिसके चलते इसे बंद कर देना चाहिए। किसानों ने कहा कि टोल प्लाजा हटाकर ही इस संघर्ष को समाप्त किया जाएगा।

another famous toll plaza of punjab became toll free Big News
पंजाब का एक और मशहूर टोल प्लाजा हुआ जनता के लिए टोल फ्री, जानें पूरा मामला,

जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपूरा मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया है। किसानों के मुताबिक यह टोल प्लाजा लोगों पर बोझ है और ये शर्तें की परवाह किए बिना लगाया गया है। किसानों का कहना है कि इस टोल प्लाजा से पहले नहर पुल को चौड़ा करने की शर्त पूरी नहीं की गई है, सड़क के किनारे बनी खाई को नहीं ढका गया है जो हादसों को न्यौता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले यहां किसान यूनियन की ओर से धरना भी दिया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कंपनी जल्द ही उन शर्तों को पूरा करेगी, जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं, जिसके चलते दोबारा धरना दिया गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुरविंदर सिंह विर्क की किसानों ने एक नहीं सुनी और धरना लगातार जारी रहा।

Latest News